{"_id":"6aac592bbbda191e980335dc","slug":"filed-a-complaint-regarding-humiliation-using-casteist-slurs-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-127286-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में दी शिकायत
विज्ञापन
बादली। उपमंडल बादली में तैनात एसडीओ व जेई समेत तीन लोगों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए दो सगे भाइयों ने थाना बादली में शिकायत दी है। शिकायत में पीड़ितों ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना बादली में दी गई शिकायत के अनुसार गांव बादली निवासी मंजित कुमार व प्रदीप कुमार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपमंडल बादली में बूस्टर नंबर 3 व 4 पर पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। इसी मामले में भीम आर्मी प्रमुख सतपाल तंवर ने भी 24 घंटे में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने कहा कि शिकायत मिल गई है और उसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों व संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
पहले भी शिकायत देने का दावा
शिकायत में मंजीत व प्रदीप ने बताया कि 22 मई 2026 को जेई विशाल खत्री ने जातीय दुर्भावना के मकसद से उन्हें एनसीआर नहर पर भेजा था। वहां निजी ठेकेदार कर्नेल व अन्य कर्मचारियों पर शराब पीकर गाली-गलौज, मारपीट और मोबाइल तोड़ने की बात कही। इस संबंध में 112 नंबर व थाना बादली में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार 12 व 15 जुलाई को जलघर में बाहरी व विभागीय व्यक्तियों द्वारा शराब पीने की खबर वारदात होने के बाद एसडीओ सर्वजीत व जेई विशाल ने रंजिश रखते हुए उन पर झूठे आरोप लगाए। 15 जुलाई को कार्यालय में जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने, धमकी देने और बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
20 अगस्त की घटना का भी उल्लेख
शिकायत में 20 अगस्त को जलघर बादली बुलाकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। दोनों भाइयों ने मामला दर्ज कर परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।