फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fear of the school building will be constructed Guldar shift

गुलदार के डर से स्कूल पंचायत भवन में शिफ्ट

Mon, 11 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 11 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fear of the school building will be constructed Guldar shift
गुलदार

यमकेश्वर ब्लाक के तल्ला ढांगू क्षेत्र के कोटा गांव में आदमखोर गुलदार की दहशत से ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल को पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों ने यह निर्णय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। ग्रामीण बच्चों को स्कूल छोड़ने और छुट्टी के बाद उन्हें लेने के लिए टोली बनाकर आवाजाही कर रहे हैं। गुलदार की इतनी दहशत बनी है कि ग्रामीण दिन में भी लाठी डंडों से लैस होकर चल रहे हैं।

विज्ञापन


गत 10 जून की रात कोटा गांव में मेहरबान सिंह के परिवार में उनके दस वर्षीय बेटे अभिषेक को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर जहां चुप्पी साध ली है, वहीं गुलदार के स्कूल और गांव में कई बार दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। दो दिन पहले स्कूल परिसर में गुलदार के धमकने से ग्रामीणों को प्राथमिक स्कूल को आबादी के पास स्थित पंचायत भवन में शिफ्ट करने का निर्णय लेना पड़ा है।
विज्ञापन


प्रधान प्रभा देवी और उनके पति राजपाल सिंह राणा का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण चिंतित है। प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। प्रधान के अनुसार ग्रामीणों ने गत दिवस लक्ष्मणझूला दौरे पर आए एसडीएम जीआर बिनवाल को आदमखोर गुलदार की दहशत की व्यथा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैने राजाजी नेशनल पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक चीला को गांव में शूटर भेजने के लिए कहा है। वन विभाग को चेताया गया है कि आदमखोर गुलदार ने यदि कोई दूसरी वारदात की तो उसके लिए विभाग उत्तरदायी रहेगा।
-जीआर बिनवाल, एसडीएम कोटद्वार/यमकेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed