फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   fathebad, bad quality, villagers,fatehabad

सहनाल में डिपो पर आया घटिया क्वालिटी का गेहूं, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Fri, 28 Apr 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Fri, 28 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
fathebad, bad quality, villagers,fatehabad
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को बीपीएल सूची से नाम हटाए जाने पर विरोध प्रदर्शन करते खानपुर मौहरिया के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
गांव सहनाल में राशन डिपो पर बीपीएल व गरीब परिवारों की दी जाने वाली गेहूं की घटिया क्वालिटी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने इस मौके पर डिपो संचालक एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन की खबर मिलते ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने मौके से गेहूं और अन्य सामग्री उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें राशन उठाने नहीं दिया। कर्मचारियों ने गुस्साए ग्रामीणों को तुरंत राशन बदलवाने का प्रलोभन भी दिया, लेकिन ग्रामीण दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। इस बीच गांव के सरपंच विजय कुमार एवं जिप सदस्य रामचंद्र सहनाल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी घटिया राशन सामग्री के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने राशन सामग्री के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भिजवाए तो जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंचे सरंपच विजय कुमार ,जिला परिषद सदस्य कामरेड राम चंद्र सहनाल, छत्रपाल, मंगतराम,सतपाल, चिमनलाल, अमरजीत, निर्मल सिंह, भगवान दास, आदि ने आरोप लगाया कि सरकार की खाद्य पदार्थ योजना के तहत गरीब लोगो लोगों को गेहूं वितरित किया जाता है लेकिन गांव सहनाल के डिपू पर पिछले 3 दिनों से काफी घटिया क्वालिटी का अनाज आ रहा है । ग्रामीणो ने गोदाम में पड़े गेहूं को दिखाते हुए बताया कि गेहूं में भारी मात्रा में कंकड़ व अन्य घटिया सामग्री मिली हुई है जिसे खाने पर सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। गुस्साए ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप था कि यह गेहूं इतने घटिया है कि अगर यह पशुओं को खिलाई जाए तो पशु भी  बीमार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने मांग रखी कि प्रशासन सारे मामले की जांच कर जो भी लोग दोषी पाए जाए उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन

मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल, सुखविद्र कंबोज, लेखराज पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने गेहूं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर
जब भी इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर गिल से बात की गई तो उन्होने बताया कि 80 बोरी गेहूं गांव सहनाल में डिपू पर गेहूं सप्लाई हुआ था । मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि करीब काफी मात्रा में गेहूं में कुछ मिलावट थी । इसलिए उस गेहूं के सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए है और जो कसुरवार होगा उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed