फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Farmers'-Laborers' 'Mahapanchayat' to be held in Rohtak on the 26th; outreach conducted in villages

26 को रोहतक में किसान-मजदूर महापंचायत, गांवों में किया जनसंपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers'-Laborers' 'Mahapanchayat' to be held in Rohtak on the 26th; outreach conducted in villages
-फोटो 81 : लोगों को 26 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली महापंचायत का न्यौता देते संगठन पदाधिकारी। - फोटो : Administration
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से 26 अक्तूबर को रोहतक के बोहर में किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसे लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांखोल, टांडाहेड़ी और मांडौठी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी और जिला कमेटी सदस्यों भारत व जिले सिंह ने कहा कि मंडियों में बाजरा और पीआर धान बेचने में किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने फसल की लागत से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की कानूनी गारंटी, किसानों-मजदूरों की कर्जमाफी और खराब फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के महंगे होने तथा गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण निजी कंपनी को सौंपने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हित प्रभावित होने की आशंका भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, युवाओं को स्थायी रोजगार, हर 15 दिन में सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराने और मनरेगा बहाल करने की मांग उठाई जाएगी। संगठन ने ग्रामीणों से महापंचायत में भाग लेने की अपील की।



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed