फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Farmers crowd the government fertilizer

सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी को लेकर किसानों की लगी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers crowd the government fertilizer
फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। खाद को लेकर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। किसानों को पर्याप्त नहीं हो रहीं। वहीं किसानों को घंटों लाइन में लग कर खाद मिल रहा है। सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी खाद को लेकर वीरवार को खाद केंद्र किसानों की लंबी लाइन गई। दोपहर बाद खाद केंद्र पर अवस्था बिगड़ गई, जब मशीन में तकनीकी दिक्कत आने से बंद हो गई। करीब एक घंटे बाद मशीन चालू हुई।
विज्ञापन

इस अवस्था बिगड़ने से किसानों को खाद केंद्रों पर परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय यादव की देखरेख में वितरित की गई। बुधवार को एक हजार डीएपी के बैग खाद केंद्र पर पहुंचे। किसानों का आरोप है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद वितरण में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइन में लगे लोगों को खाद देने के बजाय चहेते किसानों को बीच से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वे सुबह के समय केंद्र पर पहुंच गए थे और खाद लेने के लिए लाइन में लग गए। दोपहर बाद तक इंतजार करने के बावजूद कई किसानों का नंबर नहीं आया। इससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

खाद केंद्र कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि बुधवार को एक हजार बैग डीएपी के खाद केंद्र पर पहुंच गए। दो दिन में किसानों को खाद वितरित किया गया। वहीं 800 बैग एनपीके बचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक किसान को एक एकड़ के हिसाब से दो डीएपी व एक एनपीके के बैग दिए जा रहे हैं। मशीन में कुछ दिक्कत होने के कारण नेटवर्क चला गया था। एक घंटे बाद मशीन चालू होते ही खाद के बैग वितरित किए गए। वीरवार को किसानों को 300 बैग किए गए। करीब 40 किसान बिना खाद के वापस लौटना पड़ा। शनिवार को 900 डीएपी खाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह डीएपी खाद को लेकर सुबह से लाइन में लगा हुआ है। सुबह से बार-बार मशीन बंद होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। एक किसान को आधे घंटे का समय लिया जा रहा है। दोपहर बाद तक समय नहीं आया है।

--- जगदीप, भगडाना

उसने दस एकड़ जमीन की बुवाई करनी है। इसके लिए उसे कम से कम पांच से सात बैग डीएपी के चाहिए। लेकिन एक किसान को मेरी फसल मेरी ब्योरा के तहत पंजीकृत जमीन के तहत उसे दो से तीन खाद के बैग दिए जा रहे हैं। इससे उसे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

--- नरेश कुमार, बसई

वह दो दिन से डीएपी खाद को लेकर केंद्र के चक्कर लगा रहा है। सुबह से लंबी लाइन में लगा हुआ है। कर्मचारी कहते हैं। मशीन खराब हो गई है। तो कुछ और जवाब दिया जा रहा है। रबी सीजन की फसलों की बुवाई के लिए डीएपी की आवश्यकता होती है।

--- देशराज, बुचौली

सुबह से लाइन में खड़ा होकर खाद लेने के लिए परेशानी उठा रहे हैं। वहीं कुछ किसान लाइन के बीच में आकर खड़े हो रहे हैं, जिससे सुबह से इंतजार कर रहे किसानों का नंबर पीछे हो जा रहा है। केंद्र की ओर से कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए ताकि लाइन के बीच में किसान न लग सकें।

---- राजेश, रिवासा

वर्जन:

सरकारी खाद केंद्र पर बुधवार को एक हजार बैग पहुंचे थे। दो दिन में डीएपी के बैग किसानों को वितरित किया जा चुका है। वीरवार को मशीन में कुछ दिक्कत होने के कारण बंद हो गई थी। उसके बाद दोबारा से किसानों को खाद वितरित किया गया। पांच हजार डीएपी बैगों की डिमांड भेजी गई है। शनिवार को एक हजार बैग आने की संभावना है। किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

---- जगराम, मैनेजर, हैफड, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

फोटो संख्या:54- सरकारी खाद  केंद्र के बाहर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों लाइन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed