{"_id":"6ac40be163c7cd2e0807f0f8","slug":"farmers-blocked-the-road-over-dap-the-route-was-cleared-following-assurances-from-officials-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127847-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी के लिए किसानों ने लगाया जाम, अधिकारियों के आश्वासन पर खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी के लिए किसानों ने लगाया जाम, अधिकारियों के आश्वासन पर खुला रास्ता
विज्ञापन
-फोटो 88 : कानोंदा गांव में डीएपी न मिलने से किसानों ने लगाया जाम। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। डीएपी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार की दोपहर गांव कानोंदा में नाहरा-नाहरी रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। अधिकारियों के आश्वासन और खाद का वितरण शुरू होने पर किसानों ने जाम खत्म किया।
गांव की सहकारी सोसाइटी पर 150 किसान खाद के इंतजार में सुबह से खड़े थे। इफको झज्जर की ओर से मशीन शुरू करने का संदेश नहीं मिलने के कारण खाद वितरण शुरू नहीं हो सका। इससे किसानों में रोष बढ़ गया। डीएपी लेने कानोंदा, मुकुंदपुर, कुलासी, लडरावण, खैरपुर के किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियां लगाकर नाहरा-नाहरी रोड पर जाम लगा दिया।
कानोंदा के किसान सुमेर सिंह, जगदीश कुमार, सतबीर सिंह, विशाल कुमार ने कहा कि वे सुबह करीब 10 बजे से सोसाइटी पर पहुंचकर खाद मिलने का इंतजार कर रहे थे। काफी समय बीतने के बाद भी मशीन शुरू करने का संदेश नहीं आया।
विज्ञापन
परेशान किसानों ने डायल 112 पर भी सूचना दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने दोपहर करीब पौने एक बजे मुख्य स्टैंड पर नाहरा-नाहरी रोड जाम कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलने के बाद भाजपा के बहादुरगढ़ विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक करीब एक बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की और मामले की जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने जिला उपायुक्त व एसडीएम से फोन पर बातचीत कर खाद वितरण शुरू कराने का आग्रह किया। बातचीत के बाद संबंधित सहकारी सोसायटी के पास मशीन शुरू करने का संदेश पहुंचा। इसके बाद सोसाइटी में किसानों को डीएपी खाद देना शुरू कर दिया गया।
इसके बाद किसानों ने सड़क से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हटाई और नाहरा-नाहरी रोड पर यातायात सुचारु हो पाया। खाद वितरण शुरू होने के बाद मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण रही।