फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Experts shared tips on effective communication with the students.

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद के गुर बताए

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 06 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Experts shared tips on effective communication with the students.
-फोटो 81 : छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करती
बहादुरगढ़। छारा स्थित चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से कम्यूनिकेशन स्किल्स एवं सॉफ्ट स्किल्स पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद के गुर बताए गए। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने की।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय सांपला की डॉ. अंकिता मलिक और पं. एनआरएस राजकीय महाविद्यालय रोहतक की प्रो. मनीषा हुड्डा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। डॉ. अंकिता मलिक ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद के गुर बताए। कहा कि स्पष्ट अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और सामने वाले की बात को ध्यानपूर्वक समझना बेहतर संचार के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं प्रो. मनीषा हुड्डा ने कहा कि केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और प्रभावी संवाद जैसे कौशल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर डॉ. अनीता दलाल, संजय देसवाल, ललिता, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed