{"_id":"6a04e32dd42995b5970b832b","slug":"exhibition-of-somnath-swabhiman-festival-organized-at-e-disha-centre-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-135001-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-दिशा केंद्र में सजी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-दिशा केंद्र में सजी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की प्रदर्शनी
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित ई दिशा केंद्र में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतिदिन अंत्योदय सरल केंद्र आने वाले नागरिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी आगामी एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर भारत की सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था के प्रतीक सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास को जान रहे है। जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता, उसके संघर्ष, पुनर्निर्माण और भारत की अटूट आस्था को जन-जन तक पहुंचाना है।