फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Executive committee of the Pension Restoration Struggle Committee formed; Dr. Manoj appointed District President.

पेंशन बहाली संघर्ष समिति की कार्यकारिणी गठित, डॉ. मनोज बने जिलाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 30 Aug 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Executive committee of the Pension Restoration Struggle Committee formed; Dr. Manoj appointed District President.
30jjrp03- बैठक में शामिल पेंशन बहाली समिति के सदस्य। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पेंशन बहाली संघर्ष समिति झज्जर की बैठक जिला अध्यक्ष नवबहार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में राज्य महासचिव ऋषि नैन, राज्य ऑडिटर विजय भूना, सुनील, डॉ. पुष्पेंद्र कादयान और जितेंद्र गुलिया उपस्थित थे। कर्मचारियों को संगठित करने के लिए पेंशन बहाली कर्मचारी संघ झज्जर की नई कार्यकारिणी बनी। डॉ. मनोज कुमार को जिलाध्यक्ष, भूपेंद्र स्वामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अरुण भटनागर को उपाध्यक्ष बनाया गया। संजय गहलोत महासचिव, जयदीप कादियान कोषाध्यक्ष और रजनीश संगठन सचिव नियुक्त हुए। अशोक कुमार और कपिल सहरावत को भी कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को मुख्य मांग बताया। उन्होंने कहा कि जिले के कर्मचारियों को एकजुट कर शांतिपूर्ण संघर्ष किया जाएगा। नई पेंशन व्यवस्था से भविष्य की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा पर चिंताएं हैं। संघ ने सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed