फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Even after the implementation of GRAP, there is no relief from pollution, AQI was 208 in the morning.

ग्रैप लागू होने के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं, सुबह 208 रहा एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Even after the implementation of GRAP, there is no relief from pollution, AQI was 208 in the morning.
-फोटो 81 : शहर में रेलवे रोड पर दौड़ रही धुआं छोड़ती बाइक। संवाद - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के तीन दिन बाद भी शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। शनिवार सुबह बहादुरगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 208 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज जोन में रहा।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे एक्यूआई घटकर 183 पर पहुंच गया और हवा येलो जोन में आ गई। हवा की गति बढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शहर की कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ रही है। निर्माण कार्यों और सड़कों पर जमा धूल पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। ऐसे में सड़कों पर पानी का छिड़काव करने, निर्माण स्थलों पर धूल रोकने और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों की निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस और दिल के मरीज बरतें सावधानी
हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) की ओर से जारी एडवाइजरी में अस्थमा और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर ऐसे मरीजों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भी प्रदूषित वातावरण में लंबे समय तक रहने से बचना चाहिए। सांस लेने में परेशानी या सीने में जकड़न होने पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

--------------------------
बहादुरगढ़ में प्रदूषण के स्तर कभी ऑरेंज जोन में तो कभी येलो जोन में पहुंच रहा है। शनिवार सुबह हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटा थी। दोपहर में गति बढ़कर 11 किलोमीटर प्रति घंटा होने के साथ एक्यूआई 208 से घटकर 183 पर आ गया।
-सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़
--------------

फोटो कैप्शन 81..: रेलवे रोड पर धुआं छोड़ती बाइक से फैलता प्रदूषण। संवाद


-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed