फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ensitivity towards the respect and dignity of the elderly is essential: Dr.

वृद्धजनों के सम्मान और गरिमा के प्रति संवेदनशीलता जरूरी : डॉ. विक्रम सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हानी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वृद्धजनों के सम्मान, अधिकारों, कल्याण और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी प्रोफेसर नीतू एवं प्रोफेसर सीमा ने बताया कि प्रत्येक स्वयंसेविका को एक वृद्धजन को गोद लेना होता है। स्वयंसेविकाएं नियमित रूप से उनसे मिलकर जरूरत पड़ने पर सहायता करती हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गुंढा गांव निवासी 84 वर्षीय मुन्नीलाल और 80 वर्षीय बलिराम ने छात्राओं से अपने जीवन के अनुभव साझा किए। संचालन डॉ. सुधीर ने किया। अंत में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमा के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed