फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Enemy property Campaign to free billions of enemy properties from encroachment begins in Uttarakhand News

Uttarakhand: प्रदेश में अरबों की शत्रु संपत्ति को कब्जों से छुड़ाने की मुहिम शुरू, जानें किससे जुड़ा है मामला

Thu, 18 May 2023 11:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 May 2023 11:45 AM IST
सार

जिलों में शत्रु संपत्ति को लेकर की जा रही कार्रवाई से भू-माफिया में हड़कंप है। देहरादून और अन्य स्थानों पर इन शत्रु संपत्ति पर भू-माफिया की नजर है और इसे खुर्द-बुर्द करने की कोशिशें होती रही हैं। जानें क्या होती शत्रु संपत्ति...

विज्ञापन
Enemy property Campaign to free billions of enemy properties from encroachment begins in Uttarakhand News
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में अरबों रुपये की शत्रु संपत्ति को कब्जों से मुक्त कराने की मुहिम शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले दिनों सरकार को राज्य में ऐसी 69 संपत्तियों के होने की सूची सौंपी थी। जिलाधिकारियों ने इन संपत्तियों की पहचान कर ली है।

विज्ञापन


जिलाधिकारियों की ओर से कब्जे छुड़ाने की कार्रवाई के तहत नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों से संपत्तियां कब्जे में लेने की भी सूचना है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी उत्तराखंड आए थे। उन्होंने शासन स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की। गृह विभाग को चिह्नित शत्रु संपत्ति की सूची सौंपी और उस संपत्ति पर कब्जा हटाकर उसे केंद्र सरकार के सुपुर्द करने की अपेक्षा की।
विज्ञापन


राजधानी देहरादून, मसूरी, नैनीताल, भगवानपुर, ज्वालापुर और किच्छा में ऐसी संपत्तियां हैं, जिन पर कब्जा लेने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नैनीताल में होटल मेट्रो पॉल परिसर भी शत्रु संपत्ति है, जिस पर बड़ी संख्या एक समुदाय के लोग वास कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस संपत्ति को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई से भू-माफिया में हड़कंप

जिलों में शत्रु संपत्ति को लेकर की जा रही कार्रवाई से भू-माफिया में हड़कंप है। देहरादून और अन्य स्थानों पर इन शत्रु संपत्ति पर भू-माफिया की नजर है और इसे खुर्द-बुर्द करने की कोशिशें होती रही हैं।

देहरादून में तीन शत्रु संपत्तियां

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून में कुल तीन शत्रु संपत्तियां हैं। चकराता में दो संपत्तियां हैं, जो 600 वर्गगज में हैं। चकराता के ग्राम ठाणा में अवस्थित शत्रु संपत्ति को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। मसूरी में 18 हजार वर्ग फुट जगह है। मसूरी में कैमलबैक रोड दिलाराम स्टेट पर स्थित शत्रु संपत्ति को भी सरकार जल्द ही अपने संरक्षण में ले लेगी। वहीं, दून के माजरा में तीन एकड़ शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने की तैयारी है।

यह होती है शत्रु संपत्ति

भारत-पाक और भारत-चीन युद्धों के बाद जो नागरिक चीन या पाकिस्तान में जाकर बस गए और वहां के नागरिक बन गए, उनकी देश में रह गई संपत्ति को शत्रु संपत्ति माना गया। देशभर में 9400 से अधिक शत्रु संपत्तियां हैं। उत्तराखंड में ऐसी 69 संपत्तियां हैं।

येे भी पढ़ें...Badrinath Highway: बदरीनाथ-हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के निर्माण पर लगी रोक हटी, इन शर्तों के साथ शुरू होगा काम

शत्रु संपत्ति का विषय केंद्र सरकार है। 1947 में जब देश आजाद हुआ था, उस समय में जो लोग अपनी संपत्ति छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे, ऐसी संपत्ति को केंद्र सरकार ने शत्रु संपत्ति घोषित किया। इसका स्वामित्व केंद्र सरकार के पास है। केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों में शत्रु संपत्ति चिह्नित करके सभी जिलाधिकारियों को सूची भेजी है। यहां भी 69 संपत्तियों की सूची दी गई है। जिलाधिकारियों को इनका सर्वे, मूल्यांकन और कब्जेदारों को नोटिस देकर उस संपत्ति को केंद्र सरकार में निहित कराना है। - राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव गृह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed