{"_id":"6a15d6ee9b5a1ac841097098","slug":"employment-fair-at-government-iti-bhapdauda-on-june-2-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-124058-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में रोजगार मेला दो जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में रोजगार मेला दो जून को
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भापड़ौदा के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि 2 जून को संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में झज्जर व रोहतक जिले की अग्रणी कंपनियां विभिन्न ट्रेड्स की अप्रेंटिसशिप और जॉब के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसके अंतर्गत आईटीआई उत्तीर्ण और इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
मेले में एनसीवीटी व एससीवीटी स्कीम के तहत आईटीआई पास आउट विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों के लिए आधार को बैंक खाते से लिंक कराना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। यदि किसी विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन में कठिनाई होती है तो वह संस्थान की अप्रेंटिसशिप शाखा से सहायता ले सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र—मैट्रिक व आईटीआई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पांच पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा—साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक विद्यार्थी 2 जून को प्रातः 10 बजे संस्थान भापड़ौदा के कैंपस में पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।