{"_id":"68b21e4eff9065273a0d04b4","slug":"employees-protested-against-the-delay-in-the-8th-pay-commission-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-117121-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वें वेतन आयोग की देरी पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वें वेतन आयोग की देरी पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन न करने को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने राव तुलराम पार्क में मीटिंग की। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध-प्रदर्शन नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर किया गया। प्रधान राजेश बालगुहेर ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन