फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Employees in Kanina also remain firm on

कनीना में भी मांगों को लेकर अड़े कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
कनीना। प्रदेशभर में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कनीना नगरपालिका में कर्मचारियों ने मंगलवार को ड्यूटी पर लौटने से संबंधित नोटिस लेने मना कर दिया। साथ ही मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। नगरपालिका सचिव कपिल कुमार ने हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के सामने नोटिस पढ़कर सुनाया, लेकिन कर्मचारियों ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का रुख स्पष्ट किया है। कनीना नगरपालिका में कुल 34 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें 12 कर्मचारी एचकेआरएन के माध्यम से, एक स्थायी कर्मचारी तथा 21 कर्मचारी नगरपालिका रोल पर बताए गए हैं। हड़ताल के बीच एचकेआरएन के सभी कर्मचारी, एक स्थायी कर्मचारी तथा नगरपालिका रोल का एक कर्मचारी सफाई अभियान में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed