{"_id":"6abec352825cc0629a0a5294","slug":"emphasis-on-the-analysis-of-periodic-jhajjar-news-c-196-1-nnl1003-146120-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवधिक आकलन-1 परिणामों के विश्लेषण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवधिक आकलन-1 परिणामों के विश्लेषण पर जोर
विज्ञापन
नारनौल। निपुण हरियाणा मिशन के तहत वीरवार को एडीसी कार्यालय में जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई (डीपीआईयू) की बैठक हुई। अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया ने आवधिक आकलन-1 के परिणामों की समीक्षा करते हुए विद्यालय, समूह और खंड स्तर पर गहन विश्लेषण के निर्देश दिए। उन्होंने अपेक्षित कक्षा-स्तरीय दक्षता हासिल नहीं करने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें लक्षित शैक्षणिक सहायता और उपचारात्मक शिक्षण उपलब्ध कराने को कहा।
जिला एफएलएन समन्वयक विक्रम सिंह ने विद्यालय भ्रमण और निपुण डैशबोर्ड के आंकड़ों के आधार पर बैठकों के संचालन की जानकारी दी। डायट प्राचार्य विश्वेश्वर कौशिक ने समूह स्तरीय बैठकों को परिणामोन्मुखी और आंकड़ा आधारित बनाने पर जोर दिया। राज्य स्तरीय टीम की प्रतिनिधि पूर्वी शर्मा ने स्कूल सपोर्ट कैप्सूल कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की शुचिता और कक्षा अवलोकन के दौरान अधिगम कठिनाइयों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।