{"_id":"6aa077a20960ffdc9201cd12","slug":"emotions-and-ideas-can-be-easily-expressed-through-painting-ratindra-singh-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-139665-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग से भाव और विचार आसानी से व्यक्त किए जा सकते हैं : रतींद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग से भाव और विचार आसानी से व्यक्त किए जा सकते हैं : रतींद्र सिंह
विज्ञापन
08jjrp12- अमर उजाला की तरफ से संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को सम्मा
झज्जर। पेंटिंग से अपने भाव, विचार आसानी से व्यक्त किए जा सकते हैं। आज के बच्चे कल चित्रकार भी बनेंगे। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। यह बातें जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने मंगलवार को अमर उजाला की तरफ से संवाद भवन में आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मानित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें पहले स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विद्यार्थी चुने गए। इसके बाद जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन हुआ।
कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालन शिक्षक संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर नविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंसेट
प्रतियोगिताएं विचारों को व्यक्त करने का माध्यम : गीतांशु
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला ने कहा कि प्रतियोगिताएं विचारों को व्यक्त करने का माध्यम होती हैं। नशा मुक्त समाज के लिए सरकार काम कर रही है। हमें भी भागीदारी रखनी होगी तभी नशा मुक्त समाज का संकल्प पूरा हो सकेगा। आज के समय में मोबाइल, इंटरनेट की लत भी बढ़ रही है। यह भी एक प्रकार का नशा है। इसलिए इसका कम नहीं करें। अपने माता-पिता के साथ समय बिताएं और उनसे बातें करें। माता-पिता को भी बच्चों को समय देना चाहिए।
इंसेट
नशे के खिलाफ आवाज उठाएं
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला ने कहा कि कला एक ऐसा माध्यम है, जो हर भाव कह देता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह हर गतिविधि में भाग लें। प्रयास करने चाहिए कि आसपास कोई नशा न करे। यदि कोई करता है तो उसकी जानकारी परिवार, शिक्षक या पुलिस को दें ताकि वह आगे से ऐसा नहीं करें। सरकार व प्रशासन नशा मुक्त समाज को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाते हैं। नशे के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए।
इंसेट
स्कूल स्तर पर यह रहे विजेता
एचआर ग्रीन फील्ड- कनिका प्रथम, ईशिता द्वितीय, अंजलि तृतीय
एलए स्कूल- अंशिका कक्षा 7 प्रथम, अंशिका कक्षा 8 द्वितीय, ताशवी तृतीय
जेएस स्कूल भदानी- अन्नू प्रथम, दीक्षा द्वितीय और साक्षी तृतीय
कैंब्रिज स्कूल भदाना- भावना प्रथम, साक्षी द्वितीय और ईशांत तृतीय
किड्ज शैसव स्कूल- अक्षिता प्रथम, पूर्वी चुघ द्वितीय और तिक्षा तृतीय
ब्रिगेडियर रण सिंह स्कूल दुजाना- दीक्षु प्रथम, स्वास्तिका द्वितीय और मेघना तृतीय