फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Emergency services started in Jatiya government hospital after one and a half months

डेढ़ माह बाद जटिया सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Emergency services started in Jatiya government hospital after one and a half months
खुर्जा। करीब डेढ़ माह बाद जटिया सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई गइ हैं। जल्द ही अस्पताल आपीडी की सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए अस्पताल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में इधर-उधर भटक रहे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है।कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए नगर के जटिया सरकारी अस्पताल को कोविड-19 एल-वन अस्पताल बनाया गया था। पहला मरीज सिकंदराबाद क्षेत्र आने के बाद 29 मार्च को अस्पताल के तीनों गेटों को पूरी तरह से बंद कर इमरजेंसी और ओपीडी आदि सेवाएं बंद कर दी गईं थीं। इसके बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढऩे लगी। लगातार मरीजों की संख्या बढऩे के कारण अस्पताल में बेड कम पडऩे लगे। इसके कारण करीब १५ दिन पूर्व जेपी अस्पताल चिट्टा में सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल को लगातार सैनिटाइज किया गया। अब मंगलवार से अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। हालांकि जानकारी के अभाव में एक दो मरीज ही अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल के सीएमएस डा. आरसी वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं शुरू होने के बाद अब ओपीडी सेवाएं भी जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी। ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed