फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Electricity department employee dies in road accident on Nahra-Nahri flyover.

नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में बिजली कर्मचारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity department employee dies in road accident on Nahra-Nahri flyover.
फोटो-64: हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत सोशल मीडिया
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बिजली निगम में ठेके पर कार्यरत कर्मचारी मनोज कुमार की मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। मनोज अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक मनोज कुमार (45) पुत्र जसवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर-10, मटिंडू रोड, खरखौदा (सोनीपत) बहादुरगढ़ में बिजली निगम के कार्यों से जुड़ी कंपनी में ठेके पर कार्यरत थे। शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। करीब एक घंटे बाद जब वह नाहरा-नाहरी रेलवे फ्लाईओवर पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार नंबर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीर सरवेश निवासी कानौंदा ने घायल मनोज के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आगे मेड-स्टार निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल कार चालक को भी बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


फोटो-64:
फोटो-65:
फोटो-68:

फोटो-64: हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-64: हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-64: हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-64: हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed