{"_id":"6b08a4812519e789ad0ec79c","slug":"education-at-foundational-centers-will-be-high-tech-50000-rupees-will-be-provided-for-digital-equipment-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142840-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियाद केद्रों में पढ़ाई होगी हाईटेक, डिजिटल उपकरणों के लिए मिलेंगे 50-50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियाद केद्रों में पढ़ाई होगी हाईटेक, डिजिटल उपकरणों के लिए मिलेंगे 50-50 हजार रुपये
विज्ञापन
झज्जर। बुनियाद केंद्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल सुविधाओं के साथ आर्थिक सहायता भी मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 103 बुनियाद केंद्रों में डिजिटल उपकरण खरीदने के लिए 51.50 लाख रुपये और स्टेशनरी, यात्रा भत्ते व अन्य जरूरतों के लिए 1.15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
झज्जर जिले में बुनियाद के कुल चार केंद्र हैं, जिनके लिए लगभग दो लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। प्रत्येक केंद्र को 50-50 हजार रुपये की राशि मिलेगी। स्टेशनरी, यात्रा भत्ता और कंटीजेंसी के लिए भी अलग-अलग केंद्र को अलग-अलग राशि जारी की गई है। प्रदेश के सभी खंडों के 103 केंद्रों में कुल 4564 विद्यार्थी हैं।
इनमें से 4300 पात्र विद्यार्थियों को स्टेशनरी के लिए एक हजार रुपये, यात्रा भत्ते के रूप में 1500 रुपये यानी कुल 2500 रुपये मिलेंगे। स्टेशनरी के लिए कुल 45.64 लाख और यात्रा भत्ते के लिए कुल 64.50 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र को कंटीजेंसी के लिए 7900 रुपये देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पात्रता और बैंक खातों का विवरण तैयार करेंगे।
तीन तरह के डिजिटल उपकरण खरीदे जाएंगे
प्रत्येक केंद्र को 50 हजार रुपये से ड्यूल वायरलेस माइक्रोफोन सिस्टम, फुल एचडी वेबकैम और साइन वेव इन्वर्टर के साथ बैटरी खरीदी जाएगी। इनकी अनुमानित कीमत क्रमशः 8500, 8 हजार और 22 हजार रुपये है। माइक्रोफोन में नॉइस कैंसिलेशन और कम से कम 250 मीटर की वायरलेस ट्रांसमिशन रेंज निर्धारित की गई है।
वर्जन
बुनियाद केंद्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्टेशनरी और यात्रा भत्ता दिया जाएगा। विद्यार्थियों को यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
जसबीर सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग, झज्जर