फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ED gets court permission to interrogate deepak Talwar in jail

विमानन घोटालाः तलवार से जेल में पूछताछ के लिए ईडी को मिली कोर्ट की अनुमति

Sun, 26 Jan 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
ED gets court permission to interrogate deepak Talwar in jail
ईडी

अदालत ने विमानन घोटाले में गिरफ्तार लॉबिस्ट दीपक तलवार से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अनुमति प्रदान की है। अदालत ने शनिवार को अनुमति प्रदान करते हुए कहा कि जांच एजेंसी 27 से 31 जनवरी तक सुबह नौ से शाम पांच बजे की अवधि में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी से पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने जनवरी 2019 में तलवार को दुबई से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद  गिरफ्तार किया था। ईडी ने दावा किया था कि तलवार ने विदेशी निजी एयरलाइंस को फायदा पहुंचाने के लिए बातचीत में बिचौलिये की भूमिका अदा की और इस तरह एयर इंडिया को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


 राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष सीबीआई जज संतोष स्नेही मान ने ईडी को जेल नियम 20 (4), नियम 1988, नियम 1347 और नियम 2018 के तहत तलवार से आगे की पूछताछ की अनुमति दी। जेल नियम 1347 के तहत न्यायिक हिरासत में बंद किसी भी आरोपी से सिर्फ वही पुलिस अधिकारी पूछताछ कर सकते हैं, जिन्हें किसी जज या मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमति दी गई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने जांच के बाद आरोप पत्र में कहा कि तलवार ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर निजी एयरलाइंस को अनुचित फायदा दिलाया। ईडी ने पहले अदालत से कहा था कि वह नागर विमानन मंत्रालय, नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड और एयर इंडिया के उन अधिकारियों के नाम पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्होंने कतर एयरवेज, एमीरेट्स और एयर अरबिया समेत विदेशी एयरलाइंस को फायदा पहुंचाया था। 


ईडी ने आरोप लगाया था कि कथित तौर पर अपने संपर्कों का उपयोग करके अनुकूल यातायात अधिकार दिलाने के बदले में निजी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस से दीपक तलवार को 2008-09 के दौरान 272 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed