{"_id":"577ff1f54f1c1bca497f9a31","slug":"doctor-on-indecency-stalled-medical-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से अभद्रता पर ठप रहीं चिकित्सा सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से अभद्रता पर ठप रहीं चिकित्सा सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज के लिए नींद का इंजेक्शन लेने आए युवकों द्वारा इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर से अभद्रता करने से नाराज जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने चार घंटे तक चिकित्सा सेवाएं ठप रखीं। इससे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे सैकड़ों मरीज बेहाल हो गए।
विज्ञापन
बाद में युवकों के लिखित रूप से माफी मांगने पर डॉक्टर काम पर लौटे। मामले के अनुसार शुक्रवार तड़के 3.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे तीन युवकों ने घर में मरीज को लगाने के लिए नींद का इंजेक्शन देने की मांग की। ड्यूटी में तैनात डा.एसपी त्रिपाठी ने बिना मरीज को देखे इंजेक्शन देने से मना कर दिया। आरोप है कि इंजेक्शन देने से मना करते ही युवक भड़क गए और अभद्रता और गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
सुबह इसकी जानकारी मिलते ही डॉक्टरों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश फैल गया। धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिला अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं ठप कर दीं। स्वाथ्य कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। डॉक्टरों के चेंबर नहीं खुलने से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज हलकान हो गए। स्थिति की जानकारी के बाद एसडीएम फिंचाराम चौहान, सीओ यूएस नेगी और कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
सके बाद एसडीएम सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सीएमएस डा.बीएस सामंत और प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के पदाधिकारी डा.अजय बिष्ट की मौजूदगी में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। युवाओं के लिखित रूप से खेद जताने पर डॉक्टर वापस काम पर लौटे। इसके बाद ही अस्पताल में कामकाज सामान्य हुआ।