{"_id":"63a6fa7b55f79d748d096a61","slug":"dm-and-ssp-reached-the-church-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीएम-एसएसपी पहुंचे चर्च, देखीं तैयारियां और दी कोरोना संक्रमण से बचने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीएम-एसएसपी पहुंचे चर्च, देखीं तैयारियां और दी कोरोना संक्रमण से बचने की हिदायत
Sat, 24 Dec 2022 06:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:41 PM IST
सार
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी बन्ना देवी एवं घंटाघर स्थित कैथोलिक चर्च पहुंचे और क्रिसमस की तैयारियां देखीं। थाना दिवस में समस्याओं को सुना। शहर में पैदल घूमकर दाेनों ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
चर्च में क्रिसमस की तैयारियों के बारे में बात करते अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बन्ना देवी एवं घंटाघर स्थित कैथोलिक चर्च पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। क्रिसमस पर्व को हर्षोल्लास से मनाये जाने के साथ ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित मनाने की हिदायत दी। दोनों ने चर्च के पादरियों एवं अनुयायियों को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि एवं सामान्य विवादों से जुड़े मामलों का स्थानीय स्तर पर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिये सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम-एसएसपी ने थाना बन्ना देवी पर उपस्थित आये लोगों की समस्या व शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि जमीन सम्बन्धी मामलों को पुलिस व राजस्व टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुन बिना किसी पक्षपात के अभिलेखों के अनुसार निराकरण सुनिश्चित कराएं। छोटे-बड़े स्थानीय विवादों का हल पंचायती तरीके से सुलह-समझौते के आधार पर निकाला जाए।
विज्ञापन
शहर में किया पैदल मार्च
डीएम-एसएसपी ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ बनाये रखने के लिये थाना से बन्ना देवी चर्च तक पैदल मार्च भी किया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत से कहा कि वर्तमान में शीतलहर एवं सर्दी का सितम चरम पर है। दिन ढ़ले लोग घरों की ओर रूख कर रहे हैं, ऐसे में पैदल गश्त बढ़ाया जाए। बाजारों को समय से बन्द कराया जाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों, तंग गलियों में चैन स्नैचिंग एवं स्टंट जैसी घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए।