फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Divorcee raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा से किया दुष्कर्म

Sat, 29 Nov 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
इकदिल। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। महिला ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी शादी 29 जनवरी 2013 को भरथना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। 2015 में उसे एक बेटा हुआ था। बताया कि 30 नवंबर 2022 को पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद महिला अपने माता- पिता के साथ मायके में रहने लगी थी। आरोप लगाया कि यहां उसकी नजदीकियां अंकुर कुमार निवासी भरथना से हो गईं। युवक ने उससे शादी करने का झांसा देकर तीन माह पहले संबंध बनाए। जब महिला ने उससे शादी के लिए कहा तो वह टालने लगा। इस बीच वह दो माह की गर्भवती भी हो गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। महिला का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed