फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Devotees will immerse themselves in devotion to Lord Shiva starting today; preparations are

आज से शिव भक्ति में लीन होंगे भक्त, मंदिरों में चल रही तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Devotees will immerse themselves in devotion to Lord Shiva starting today; preparations are
-फोटो 82 : झज्जर रोड पर लगी भोले बाबा की मूर्ति। संवाद
बहादुरगढ़। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। इस बार सावन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोगों के साथ शुरू होगा। इसे लेकर शहर के मंदिरों में पूजन, श्रृंगार और जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य रमेश भगत ने बताया कि समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को भगवान शिव ने ग्रहण किया था, जिसके बाद देवताओं ने उन्हें शीतलता प्रदान करने के लिए जल अर्पित किया। तभी से सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि सावन में किसी भी दिन रुद्राभिषेक किया जा सकता है और महामृत्युंजय मंत्र व ऊं नम: शिवाय का जाप विशेष फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। काठ मंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सीयाराम ने बताया कि भगवान शिव शीतल जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं। उन्होंने चातुर्मास में सत्य और अच्छे आचरण का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed