{"_id":"6acea1c143624c73c30448c8","slug":"devotees-thronged-the-shrine-of-goddess-bhimeshwari-on-the-third-day-of-navaratri-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-141187-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के तीसरे दिन मां भीमेश्वरी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के तीसरे दिन मां भीमेश्वरी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
13jjrp04- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बेरी पहुंच रहे हैं। सप्तमी और अष्टमी को मंदिर में मुख्य मेला लगेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कोलकाता, मुंबई, लखनऊ और दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से श्रद्धालु नवरात्र के दौरान बेरी पहुंच रहे हैं। कई भक्त नौ दिन तक यहां रहकर मां की पूजा-अर्चना करते हैं। मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए मंदिर के आसपास वाहनों की आवाजाही बंद कर बैरिकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं के लिए पैदल रास्ता निर्धारित किया गया है।
दिन में बाहरी, शाम को भीतर के मंदिर में विराजती हैं मां
परंपरा के अनुसार, मां भीमेश्वरी देवी दिन में बाहरी क्षेत्र स्थित मंदिर में विराजमान रहती हैं, जबकि शाम से रात तक आबादी वाले क्षेत्र के भीतर स्थित मंदिर में भक्तों को दर्शन देती हैं। मां को एक मंदिर से दूसरे मंदिर ले जाने के दौरान विशेष व्यवस्था की जाती है। इस परंपरा के चलते श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
बेरी थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।