{"_id":"6a789bb753519300e104583a","slug":"devotees-setting-out-for-haridwar-to-bring-the-dak-kawar-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-138488-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कावड़ लाने के लिए हरिद्वार रवाना हो रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कावड़ लाने के लिए हरिद्वार रवाना हो रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
09jjrp17- झज्जर। डाक कावड़ लेने क लिए जाते शिव भक्त। संवाद
झज्जर। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से शिव भक्त डाक कावड़ लेकर हरिद्वार की ओर जा रहे हैं। अन्य जिलों के शिव भक्त भी झज्जर से होकर हरिद्वार की तरफ कावड़ लेने के लिए जा रहे हैं। शिवरात्रि पर 11 अगस्त को विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा।
पिछले करीब एक माह से हरिद्वार में कावड़ उठाने का सिलसिला जारी है। शिव भक्त अलग-अलग मन्नतों के साथ झूला, खड़ी, वजन अनुसार और रथ व बग्गी वाली कावड़ लेकर झज्जर पहुंच रहे हैं। शहर व गांवों के कई मंदिरों में शिव भक्त जलाभिषेक के लिए कावड़ चढ़ाएंगे। इनमें प्रसाद गिरी मंदिर, संकट मोचन शिव हनुमान मंदिर, शिवालय मंदिर, बेरी गेट स्थित शिव मंदिर, छावनी मोहल्ला स्थित शिव हनुमान मंदिर और रहणिया कॉलोनी स्थित शिव मंदिर शामिल हैं। आज सावन माह का दूसरा सोमवार है, जिससे मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी।
कावड़ियों की सुविधा के लिए शहर में कई स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं। सांपला रोड स्थित बाइपास के नजदीक जौंधी-रामपुरा-झज्जर कावड़ सेवा शिविर संचालित है। सांपला रोड पर शिव मंदिर में भी एक शिविर चल रहा है। चौहान पैलेस में सब्जी मंडी ग्रुप ने कावड़ सेवा शिविर लगाया है। यादव धर्मशाला, बेरी गेट और बीकानेर चौक स्थित गुर्जर धर्मशाला में शिव गणेश कावड़ सेवा शिविर संचालित हो रहा है।