{"_id":"6ae8f9067d1e7f2305046db2","slug":"development-works-worth-3265-lakh-to-be-carried-out-in-the-grain-market-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128775-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में 32.65 लाख से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में 32.65 लाख से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
-फोटो 88 : अनाज मंडी में विकास कार्यों का शुभारंभ करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक, मार्केट कमेटी चे
बहादुरगढ़। अनाज मंडी में 32 लाख 65 हजार रुपये की लागत से सड़क का नवीनीकरण, पांच गेटों और शौचालयों की मरम्मत कराई जाएगी। सोमवार को भाजपा नेता दिनेश कौशिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक और वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
इन कार्यों से मंडी में आने वाले किसानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार अनाज मंडियों में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। मंडी में अच्छी सड़कें, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था जरूरी है। सड़क का नवीनीकरण होने से किसानों और आढ़तियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक ने कहा कि सड़क, गेट और शौचालयों की मरम्मत की मांग किसान और आढ़ती लंबे समय से कर रहे थे। उनकी जरूरतों को देखते हुए विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में नई अनाज मंडी बनाने की योजना भी है। इसके लिए बजट तैयार कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव अंजू बाला, मंडी सुपरवाइजर अनिल, एसडीओ विकास गुप्ता, जेई निशांत, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
-फोटो 88 : अनाज मंडी में विकास कार्यों का शुभारंभ करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रदीप कौशिक व अन्य।
स्रोत कार्यालय
-- -- -- -- -- -- -- -- --