फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Development works to be undertaken in Chhuchhakwas village; ponds choked with filth will be cleaned.

गांव छुछकवास में एक करोड़ से होंगे विकास कार्य, गंदगी से अटे तालाबों की होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Development works to be undertaken in Chhuchhakwas village; ponds choked with filth will be cleaned.
21jjrp23 छुछकवास का तालाब, जिसकी सफाई कराई जाएगी। संवाद
झज्जर। अपने आप में ऐतिहासिक विरासत संजोए हुए छुछकवास गांव में जल्द ही करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से गांव में बने तालाबों की सफाई का काम होगा और इसके अलावा टूटी हुई सड़कों को बनाया जाएगा। अगर कहीं पर मरम्मत की जरूरत है तो सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


करीब 9500 की आबादी वाला छुछकवास गांव सन् 1841 में झज्जर के नवाब अब्दुल रहमान खान ने 10,060 बीघा जमीन देकर बसाया था। आसपास रहने वाले लोगों को खेती के लिए जमीन देकर बसाहट शुरू की गई थी। छुछकवास गांव न केवल बड़ा है बल्कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण भी है। यहां पर नवाबों की हुकूमत होती थी। अंग्रेजों के शासनकाल में भी यहां पर नवाबों का दबदबा होता था।
विज्ञापन


नवाबों के समय से ही बना है तालाब

छुछकवास में जो रेस्ट हाउस बना है, वह पहले वहां रहने वाले नवाब की हवेली हुआ करती थी। इस रेस्ट हाउस के पीछे ही एक तालाब भी बना हुआ है। इस तालाब में नवाब और उनका परिवार नहाया करते थे। उस समय इस तालाब में बहुत ही साफ पानी हुआ करता था। मगर बाद में लगातार अनदेखी के चलते इस तालाब की दुर्दशा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कराकर किया जाएगा धरोहर का संरक्षण

पंचायत की ओर से तालाब की सफाई के अलावा उसकी मरम्मत कराने की भी योजना है। इस तालाब की हालत को सुधार कर ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण भी किया जाएगा। अगर थोड़ा प्रयास किया जाए तो यह पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित भी हो सकता है।


वर्जन

ग्राम पंचायत का प्रयास है कि गांव के लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराए जाएं। लोगों को बेहतर सड़कें मिल सकें और साफ-सफाई का ख्याल रखा जा सके। तालाबों की सफाई की मांग लंबे समय से चली आ रही है। वह इसको लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। जल्द ही अब यह काम शुरू हो जाएगा।

महावीर यादव, सरपंच, छुछकवास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed