फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Departmental teams busy creating farmer IDs even on a holiday.

अवकाश के दिन भी फार्मर आईडी बनाने में जुटी विभागीय टीमें

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 23 Aug 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Departmental teams busy creating farmer IDs even on a holiday.
23jjrp01-  एग्रीस्टैक फॉर्मर आईडी के लिए पंजीकरण करती कृषि विभाग की टीम। स्रोत : प्रचार विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। उपायुक्त वर्षा खांगवाल के निर्देश पर रविवार को अवकाश के दिन भी कृषि विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसानों की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने के अभियान में जुटी रहीं। टीमों ने पात्र किसानों का पंजीकरण करने के साथ उनके भूमि-भूखंडों को फार्मर आईडी से जोड़ने और उन्हें डिजिटल कृषि सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया। जिला प्रशासन ने अभियान की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग की।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर आईडी बनाने का कार्य मिशन मोड में पूरा किया जाए। साथ ही, सभी भूमि पार्सल को संबंधित फार्मर आईडी से जोड़ने को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक के तहत फार्मर आईडी किसानों की पहचान और कृषि संबंधी जानकारी को एकीकृत करने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को विभिन्न डिजिटल कृषि सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा।
विज्ञापन

डीसी ने कृषि एवं राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भी प्रभावी तालमेल के साथ निर्धारित समय में पूरा करने को कहा, ताकि पात्र किसानों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed