फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Demand for wheat seeds rises, 17,548 quintals distributed at government centres

गेहूं बीज की मांग बढ़ी, सरकारी केंद्रों पर 17,548 क्विंटल वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्र पर मंगलवार शाम गेहूं का बीज खत्म हो गया। केंद्र पर पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक बीज वितरित किया गया है। जिले के चार सरकारी केंद्रों पर अब तक करीब 17548 क्विंटल गेहूं के बीज का वितरण हो चुका है। अधिकारियों को अगले दो से तीन दिनों में सरकारी केंद्रों पर बीज की नई खेप पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्र पर अब तक 10788 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 6332 क्विंटल बीज बांटा गया था। हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम केंद्र पर 4320 क्विंटल बीज वितरित हुआ है। पिछले वर्ष यहां 4800 क्विंटल बीज बांटा गया था।
विज्ञापन

अनाज मंडी स्थित हैफेड की दुकान नंबर 44 पर अब तक 950 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित हुआ है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 650 क्विंटल था। इफको केंद्र पर भी 1490 क्विंटल बीज वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणा बीज विकास निगम के झज्जर प्रभारी राकेश भौरिया ने बताया कि केंद्र पर मंगलवार शाम गेहूं का बीज खत्म हो गया। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक बीज वितरित किया गया है। नई खेप पहुंचने के बाद किसानों को दोबारा बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed