फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Demand for action against women standing along the expressway.

एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी होने वाली महिलाओं पर कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर दिन और रात के समय सड़क किनारे खड़ी होने वाली महिलाओं पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ये महिलाएं ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों से संपर्क करने का प्रयास करती हैं।
गुलिया खाप के प्रधान विनोद, लोकहित समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने बताया कि एक्सप्रेसवे के कुछ स्थानों पर महिलाएं वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती हैं जबकि कुछ बातचीत के जरिए उन्हें अपने साथ चलने के लिए तैयार करने का प्रयास करती हैं। चालकों के साथ कई बार लूटपाट या अन्य घटनाएं भी हो जाती हैं। दो दिन पहले बहादुरगढ़ के पास दो युवकों के साथ महिलाओं द्वारा लिफ्ट मांग कर लूटपाट की गई थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से केएमपी एक्सप्रेसवे के ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में कोई गलत गतिविधि या किसी आपराधिक वारदात में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल केएमपी पर गश्त बढ़ा दी जाएगी और ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सुमित कुमार, थाना प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed