{"_id":"6adbce4b1502f2a27a06d30c","slug":"demand-for-50-acres-of-land-in-jhajjar-mandi-agriculture-minister-gives-assurance-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-141660-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर मंडी में 50 एकड़ जमीन की मांग, कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर मंडी में 50 एकड़ जमीन की मांग, कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
झज्जर। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को झज्जर अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद पूनिया ने मंडी में जगह की कमी का मुद्दा उठाते हुए 50 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की।
विनोद पूनिया ने बताया कि छोटी मंडी और जगह की कमी के कारण यहां पीआर धान की आवक नहीं करवाई जा रही। बाजरे और अन्य किस्मों के धान की बोली से खरीद के बाद तुरंत उठान किया जाता है, ताकि मंडी में जगह की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि पीआर धान की आवक होने पर सरकारी खरीद में देरी से किसानों और आढ़तियों को परेशानी हो सकती है। इस पर मंत्री ने उपलब्ध जमीन मिलने की स्थिति में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
आढ़तियों ने निजी खरीद में 2100 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहे बाजरे पर किसानों को 800 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर देने की मांग भी रखी। इस मुद्दे पर मंत्री की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
मंत्री ने अधिकारियों को गेट पास जारी करने में अनावश्यक परेशानी दूर करने और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज विवरण में गड़बड़ी का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रवि मीणा और मार्केट कमेटी सचिव कुलदीप जाखड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।