{"_id":"6abec986ac9bb260810dbf1c","slug":"delhi-ringas-special-train-service-to-operate-today-jhajjar-news-c-196-1-nnl1004-146086-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-रींगस स्पेशल रेलसेवा का आज होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-रींगस स्पेशल रेलसेवा का आज होगा संचालन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-रींगस-दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा शुरू की है। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह रेलसेवा 2 अक्तूबर को संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04415, दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 2 अक्तूबर को दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04416, रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 2 से 3 अक्तूबर तक चलेगी। यह रींगस से रात 2 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
रेलसेवा मार्ग में दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलसेवा में कुल 14 डिब्बे होंगे, जिनमें 12 साधारण श्रेणी के कोच और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं।