फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Deepanshi from Humayunpur won the gold medal in the hammer throw.

हमायूंपुर की दीपांशी ने हैमर थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 30 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Deepanshi from Humayunpur won the gold medal in the hammer throw.
30jjrp12- प्रतियोगिता की विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। 11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29-30 अगस्त तक करण स्टेडियम करनाल में किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स संघ हरियाणा की तरफ से आयोजित की गई, जिसमें खंड मातनहेल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। दीपांशी हमायूंपुर ने अंडर 20 आयु वर्ग की लड़कियों में 52.80 मीटर दूर हैमर फेंककर स्वर्ण पदक और मीनू हमायूंपुर ने 49.19 मीटर हैमर फेंक कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
खुशी भिंडावास ने अंडर-20 लड़कियों में 10.76 मीटर गोला फेंक कर रजत पदक प्राप्त किया। आर्यन जाखड़ अकेहड़ी मदनपुर ने 68.93 मीटर भाला फेंका स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इससे पहले दीपांशी व मीनू दोनों खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष नवंबर माह में आयोजित स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त करके झज्जर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

कोई भी प्रतियोगिता हो मातनहेल खंड के खिलाड़ियों की हैमर फेंक में मेडल जीतने की गारंटी हो गई है। भिवानी में आयोजित हुई स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी लड़कियों ने एक स्वर्ण पदक व दो रजत पदक प्राप्त किए थे। खिलाड़ी सुबह शाम अभ्यास करके अपने माता-पिता, खंड, जिला व अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये विजेता खिलाड़ी 14 सितंबर से 16 सितंबर तक देहरादून (उत्तराखंड) में होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी भीम अवार्डी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed