फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   DAP stocks exhausted at three PACS; wait continues for fertilizer for sowing across 80,000 acres.

तीन पैक्स में डीएपी खत्म, 80 हजार एकड़ में बुवाई के लिए खाद का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
DAP stocks exhausted at three PACS; wait continues for fertilizer for sowing across 80,000 acres.
फोटो नंबर 71: बादली पैक्स पर मौजूद कर्मचारी और किसान। (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। क्षेत्र की बादली, छारा और देवरखाना प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) में डीएपी खाद खत्म होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। करीब 80 हजार एकड़ में सरसों और गेहूं की बुवाई के लिए किसान खाद का इंतजार कर रहे हैं। किसान पैक्स के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
गुभाना निवासी किसान हलपाल, विजय और रामकुमार ने कहा कि बुवाई के समय डीएपी की सबसे अधिक जरूरत होती है। प्रशासन को पहले से पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने तीनों पैक्स में जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

देवरखाना पैक्स के मैनेजर विजय के अनुसार, बाढ़सा, देवरखाना, दरियापुर, लगरपुर, लोहाट, इस्माइलपुर और मुंढाखेड़ा सहित आठ गांवों के किसान इस पैक्स से जुड़े हैं। यहां यूरिया उपलब्ध है, जबकि डीएपी खत्म हो चुकी है। पैक्स की ओर से 1100 बैग डीएपी की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादली पैक्स में मांग के मुकाबले मिले सिर्फ 500 बैग
बादली पैक्स के मैनेजर वजीर सिंह ने बताया कि मुख्यालय से चार हजार बैग डीएपी की मांग की गई थी, लेकिन सितंबर में केवल 500 बैग मिले, जो वितरित हो चुके हैं। इस पैक्स पर बादली, खेड़ी जट, एमपी माजरा, लाडपुर, सुहरा, जौंगीपुर, बामडोला, कुकड़ोला, मुनीमपुर, गुभाना, माजरी, पेलपा, सौंधी और निमाना सहित करीब 15 गांवों के किसान निर्भर हैं।

छारा और देवरखाना में भी डीएपी नहीं
छारा पैक्स के मैनेजर विजय ने बताया कि छारा, मांडौठी, महराना, रेवाड़ी खेड़ा, अमरपुर, मातन और शाहपुर के किसान यहां से खाद लेते हैं। पैक्स में एनपीके उपलब्ध है, लेकिन डीएपी नहीं होने से किसानों की मांग पूरी नहीं हो पा रही।

फोटो नंबर 71: बादली पैक्स पर मौजूद कर्मचारी और किसान। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed