फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dabangs attacked Grampradhan with a knife, report filed against two

रधान पर दबंगों ने किया चाकू से हमला, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dabangs attacked Grampradhan with a knife, report filed against two
पहासू। थाना क्षेत्र के गांव वेदरामपुर में गोशाला के लिए जमीन चिन्ह्ति करवाने के दौरान दबंगों ने ग्राम प्रधान पर चाकूओं से हमला बोल दिया। चाकू लगने से घायल प्रधान ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव वेदरामपुर में ग्राम समाज की जमीन पर भू माफिओं ने कब्जा कर रखा है। शुक्रवार की शाम गांव वेदरामपुर में पशुपालन विभाग की टीम और लेखपाल गोशाला के लिए भूमि चिन्हित करने आए थे। ग्राम प्रधान मनुप्रताप सिंह टीम के साथ भूमि चिन्ह्ति करवा रहे थे। साथ ही अवैध कब्जे का हटवा रहे थे। वहीं कुछ दबंग किस्म के लोग पहुंचे और विरोध करने लगे। जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के विरोध में उन लोगों ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने प्रधान मनुप्रताप सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू प्रधान के सीने में लगा और वह लहूलुहान होकर भागे। किसी तरह भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई। इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। शोर सराबा सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंच गए। लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हमले से घायल ग्रामी प्रधान को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मामले में पीड़ित प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनेंद्र निवासी वेदरामपुर और राहुल पाठक उर्फ छोटू निवासी रिसालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed