{"_id":"57c1cba64f1c1b602fd4f68c","slug":"current-death-of-the-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
car accident
- फोटो : अमर उजाला
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के सेंदुरी में गांव में शनिवार को खेल रहा एक तीन वर्षीय बच्चा जमीन पर लटके बिजली के पंखे के तार में प्रवाहित हो रही करंट की चपेट में आ गया। यह देख जब तक मौके पर आसपास पहुंचते वह और उसे बचाने का प्रयास करते उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
क्षेत्र के कटया मुस्तहकम गांव निवासी अमरेश गौतम का तीन वर्षीय पुत्र अंतिक अपनी मां के साथ कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के ही सेंदुरी गांव निवासी अपने ननिहाल हरिप्रसाद के यहां गया हुआ था। शनिवार को वह घर में खेल रहा था। घर के सभी सदस्य गर्मी की वजह से घर के बाहर थे। वह घर में अकेले खेल रहा था इस बीच लाइट आ गई। घर में लगा पंखा पहले से आन था इस बीच बिजली आने के बाद एकएका टूटकर गिर गया। अंकित खेलते- खेलते उसी स्थान पर पहुंचा और तार पर उसका हाथ पड़ गया।
इससे करंट ने उसे अपने चपेट में ले लिया। परिवार के अन्य सदस्य घर में दाखिल होकर बिजली सप्लाई बंद करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से दोनों परिवार सदमें में हैं। इस दर्दनाक हादसे से दोनों गांव में कोहराम मचा हुआ है।