{"_id":"6a5b71f5ad0736b5950cbfaf","slug":"counselling-begins-at-iti-37-students-have-enrolled-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-137585-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में काउंसिलिंग शुरू, 37 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में काउंसिलिंग शुरू, 37 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
18jjrp03- आईटीआई की जारी पहली कट ऑफ लिस्ट के लिए काउंसिलिंग में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : आई
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। आईटीआई में दाखिले के लिए शनिवार को काउंसिलिंग शुरू हो गई। दूसरे दिन 38 विद्यार्थियों ने अलग-अलग ट्रेड में दाखिला लिया। शुक्रवार दोपहर पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में पहली मेरिट सूची में 247 विद्यार्थियों नाम आए थे, जिनको काउंसिलिंग के लिए शनिवार को बुलाया गया था। शनिवार को 46 विद्यार्थियों ने रिपोटिंग की। इसमें से 37 का सत्यापन हुआ। दो को रिजेक्ट किया गया जबकि 7 विद्यार्थियों को दस्तावेज में कमियों के कारण वापस भेज दिया गया।
संस्थान के प्रधानाचार्य और जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई में दाखिला को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम मेरिट कटऑफ सूची शुक्रवार दोपहर को जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन 21 जुलाई तक किया जाएगा जबकि दाखिला शुल्क 22 जुलाई तक जमा कराया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, ई-मेल आईडी, 10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक खाते की प्रति, मोबाइल नंबर तथा फैमिली आईडी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में 15 ट्रेडों की 444 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
पहली मेरिट सूची में 247 विद्यार्थियों के नाम आए हैं। उसमें से शनिवार को 37 के दाखिले हुए। उन्होंने बताया कि सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, सोलर टेक्नीशियन और वेल्डर सहित सात ट्रेड सरकार की दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत संचालित किए जा रहे हैं।