{"_id":"6a68e61dbb0ae709ff025e91","slug":"councilor-says-officials-negligence-submerged-the-city-jhajjar-news-c-17-1-rtk1057-895470-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद बोले- अधिकारियों की लापरवाही ने शहर को डुबोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद बोले- अधिकारियों की लापरवाही ने शहर को डुबोया
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-23 की पार्षद सुनैना मलिक ने कहा कि यदि अधिकारियों ने समय रहते नालों की सफाई कराई होती तो आज शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा नहीं होते। उन्होंने बताया कि झज्जर रोड पर सबसे अधिक जलभराव है, जबकि शक्ति नगर की गली नंबर-1 से लेकर नहर तक की गलियां पानी में डूब गई हैं। लोगों को घरों से निकलने तक में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, वार्ड-15 के पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी ने बताया कि बाग वाला मोहल्ला, झील मोहल्ला और बालौर रोड सहित कई क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है। वार्ड-25 के पार्षद रमन यादव के अनुसार, मांडोठी बाजार भी भारी जलभराव की चपेट में रहा, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वार्ड-22 के समाजसेवी राजेश खत्री ने कहा कि महाबीर पार्क के नाले की समय पर सफाई नहीं होने के कारण पूरी कॉलोनी जलभराव से प्रभावित हुई है।