फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   corona

कोविड एल-2 अस्पताल में अव्यस्थ देख भड़के डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
कोविड अस्पताल में अव्यवस्था देख भड़के डीएम
विज्ञापन

खुर्जा। कोविड अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अव्यवस्था देख कर भड़क गए। अस्पताल में सिर्फ एक बार सुबह के समय कोरोना मरीजों को देखे जाने की शिकायत पर डीएम ने चिकित्सकों की टीम को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, भर्ती मरीजों को भोजन, पानी, बिजली आदि की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने सीएमस को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने नगर के जटिया अस्पताल में बने कोविड एल-2 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों द्वारा बताया गया कि नाश्ता और भोजन की गुणवत्ता सही नहीं है। खाना भी समय से नहीं दिया जा रहा है। आरओ खराब होने पर एक दिन बाद ठीक होकर वापस लगाने की बात कही गयी । मरीजों ने बताया कि रात्रि में विद्युत आपूर्ति न आने पर जेनरेटर नहीं चलाया जाता है। इंटरकॉम पर कॉल करने पर कॉल रिसीव नहीं होने संबंधी अन्य समस्यायें संज्ञान में लायी गई। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को सुनते हुए सीएमएस खुर्जा के विरुद्ध कड़ी नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। चिकित्सकों द्वारा दिन में केवल एक बार मरीजों को देखे जाने पर संबंधित चिकित्सीय टीम को कारण बताओ नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। साथ ही इंटरकॉम पर कॉल रिसीव नहीं करने पर ड्यूटी पर तैनात संबंधी कर्मी को चेतावनी देते हुए भविष्य में शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये। जलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि एल-2 अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं बहाल की जाएं। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी खुर्जा लवी त्रिपाठी, सीएमएस खुर्जा और तहसीलदार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed