{"_id":"57cb0fdd4f1c1ba4242ccc0f","slug":"contact-rally-will-take-in-all-the-districts-board-of-trade-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी जिलों में संपर्क रैली निकालेगा व्यापार मंडल : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी जिलों में संपर्क रैली निकालेगा व्यापार मंडल : गोयल
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर शपथ लेते प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि व्यापारी एकता को मजबूत बनाने के लिए मिल जुलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि व्यापार मंडल एक गैर राजनैतिक संस्था है और इसका यह स्वरूप बनाए रखने की जिम्मेवारी पूरे संगठन की है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिसंबर में व्यापक संपर्क रैली निकाली जाएगी।
गोयल यहां एक होटल में संगठन की कार्यकारिणी के शपथ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रांतीय उपाध्यक्षों, मंत्रियों, संगठन मंत्रियों, कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई। सभी प्रांतीय पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने मनोनयन पत्र सौंपे। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक बाबू लाल गुप्ता ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया और प्रदेश के 19 जिलाध्यक्षों व जिला महामंत्रियों को भी शपथ दिलाई।
प्रदेश अध्यक्ष गोयल ने जिला प्रभारियों एवं सलाहकार परिषद की घोषणा भी की। बताया कि दिसंबर में व्यापक संपर्क रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, संजय जुनेजा, नेमचंद चंडोक, सुभाष कोली, अश्वनी छाबड़ा आदि थे।