{"_id":"68eac8bc6af214d1790b8701","slug":"construction-of-four-main-roads-of-the-city-will-start-after-diwali-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-127181-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के चार मुख्य मार्गों का होगा दीपावली के बाद निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के चार मुख्य मार्गों का होगा दीपावली के बाद निर्माण शुरू
विज्ञापन
11jjrp16- शहर का पुराना बर्फखाना रोड जिसे सीसी का बनाया जाएगा। संवाद
झज्जर। शहर के टूट चुके चार प्रमुख मार्गों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उम्मीद है कि दीपावली के बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से सड़कों का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से शहर के धौड़ चौक से यादव धर्मशाला, छोटूराम द्वार से शिव चौक, सिलानी गेट से अग्रसेन चौक और राव तुला राम चौक से एडवांटा अस्पताल के सामने तक सड़कों का निर्माण का काम कराया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से लगभग 6 माह पहले आनलाइन टेंडर लगाए थे।
टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से इनका वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि दीपावली के बाद इन सड़कों के निर्माण का काम एजेंसी की तरफ से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे शहर के लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि इन सड़कों की हालत खस्ता है। शहर की सभी सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा खराब हालत पुराना बर्फखाना रोड की है जिसका निर्माण हुए कई वर्ष हो गए।
एक सीसी और बाकी पर बिछाए जाएंगे ब्लॉक
शहर के इन चार रोड में एक रोड सीसी का बनाया जाएगा जबकि बाकी पर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। शहर के धौड़ चौक से यादव धर्मशाला तक ही रोड को सीसी का बनाया जाएगा। इसके अलावा छोटूराम द्वार से शिव चौक, सिलानी गेट से अग्रसेन चौक और राव तुला राम चौक से एडवांटा अस्पताल के सामने तक वाले रोड को ब्लॉक का बनाया जाएगा।
चेयरमैन लगातार कर रहे थे प्रयास
नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी पिछले कई माह से शहर के प्रमुख मार्गों के निर्माण को लेकर लगातार प्रयास कर रहे थे। कई बार वह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों से बैठक भी कर चुके थे। हॉल में ही हुई बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उनको बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। इस पर उन्होंने खुशी जाहिर की है।
शहर के प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं जैसे ही तापमान ठीक होगा, उसी समय सड़कों के निर्माण का काम जारी कर दिया जाएगा।
सुमित कोहाड़, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर