फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congress wants to form government in Bihar with the votes of infiltrators: Dhankhar

घुसपैठियों की वोटों से बिहार में सरकार बनना चाहती कांग्रेस : धनखड़

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 08 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों की वोटों से बिहार में सरकार बनना चाहती है। चुनाव आयोग संविधान के दायरे में एक-एक वोट की जांच पड़ताल कर रहा है। कांग्रेस हर हार के बाद नया बहाना ढूंढ रही है।
विज्ञापन

वह रविवार को पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। धनखड़ ने कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के हरियाणा में चार-पांच दिन में वोट चोरी का बम फोड़ने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आत्मविश्वास खाे दिया है।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि घुसपैठियों के वोट इनको मिलेंगे नहीं, चाहे कुछ भी कहते रहे। चुनाव आयोग एक-एक वोट की जांच कर रहा है और यह लोग घुसपैठियों की वोटों पर सरकार बनना चाहते हैं। जनता समझदार है, सपना पूरा नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की स्थिति पर उन्होंने कहा कि प्रशासन ने नहरों की क्षमता को देखते हुए समय रहते उचित कदम उठाए हैं। बादली और बहादुरगढ़ से गुजरने वाली नहरों पर मिट्टी के कट्टे डालकर पानी को नियंत्रित किया गया। उन्होंने विपक्षी दलों से भी आग्रह किया कि राजनीतिक मतभेद बाद में भी सुलझाए जा सकते हैं लेकिन संकट के समय सहयोग ही सबसे बड़ा धर्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed