फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congress protests against Chief Election Commissioner, demands removal from office.

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पद से हटाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। बादली विधायक कुलदीप वत्स और बेरी विधायक डॉ. रघुवीर कादयान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक से आंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली तथा ईवीएम और मतदाता सूचियों के कथित दुरुपयोग को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और ईवीएम व मतदाता सूचियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों, युवाओं, व्यापारियों और कर्मचारियों की अनदेखी का भी सरकार पर आरोप लगाया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed