{"_id":"5830a2484f1c1bcc5e8feaea","slug":"congress-celebrated-indira-gandhi-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी ने देश को बनाया था खाद्य निर्यातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी ने देश को बनाया था खाद्य निर्यातक
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi Subramanian Swamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके 99वें जन्मदिवस पर याद किया गया। हीरानगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए पड़ोसी मुल्क के राजनेताओं के साथ कई प्रयास किए। शिमला समझौता भी उनमें से एक था। आर्थिक स्थिति को सुधरने के लिए इंदिरा गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण करने का फैसला लिया। हरित क्रांति का श्रेय भी इंदिरा गांधी को ही जाता है। उस समय बहुत गरीबी थी। उनके नेतृत्व में हरित क्रांति को लागू कर देश में न सिर्फ अनाज उत्पादन को बढ़ाया गया, वरन अनाज का निर्यात करना भी संभव हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में कई ऐसे सराहनीय फैसले लिए जिनके लिए देश आज भी उनका ऋणी है। कठुआ में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को याद किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कांग्रेसियों ने कहा कि उन्होंने पूरे देश को दिशा दी और परमाणु शक्ति बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
देश में अभूतपूर्व फैसले लेकर उन्होंने राष्ट्रनिर्माण की नींव रखीं। एक कुशल नेता होने के साथ ही इंदिरा लोकप्रिय नेता रहीं, जिन्हें याद भी पूरा राष्ट्र याद करता है। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति में लोग एक बार फिर इंदिरा गांधी जैसे नेता को ही विकल्प मान रहे हैं।