{"_id":"6a3fca4817a764c00104d938","slug":"coaching-centers-in-bastar-district-in-poor-shape-irregularities-exposed-in-18-centers-bastar-news-c-1-1-noi1494-4441007-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: बस्तर जिले के कोचिंग सेंटर का बुरा हाल,18 कोचिंग सेंटरों में खामियां उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: बस्तर जिले के कोचिंग सेंटर का बुरा हाल,18 कोचिंग सेंटरों में खामियां उजागर
Sat, 27 Jun 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:53 PM IST
सार
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद बस्तर जिले में भी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों के जिंदगी को देखते हुए निरीक्षण किया गया। जहां 2 स्कूलों के साथ ही 18 कोचिंग सेंटर का हाल काफी बुरा है।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करते अधिकारी
विस्तार
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद बस्तर जिले में भी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों के जिंदगी को देखते हुए निरीक्षण किया गया। जहां 2 स्कूलों के साथ ही 18 कोचिंग सेंटर का हाल काफी बुरा है। इन कोचिंग सेंटर में निरीक्षण के दौरान सभी कोचिंग सेंटर में कमियां पाई गई सिर्फ फायर एक्सटिंग्युशर रखे हुए हैं। कई कोचिंग सेंटर में फायर एग्जिट एवं फायर एक्सटिंग्यूशर भी नहीं है। अगर कोई घटना घटित होती है तो बचने का भी कोई भी रास्ता नही है।
विज्ञापन
बता दे कि महानिदेशक एवं निदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा रायपुर के आदेश के अनुसार जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों एवं स्कूलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 18 कोचिंग सेंटर एवं 2 शैक्षणिक संस्थानों को दो दिन पूर्व नियमानुसार नोटिस जारी कर निरीक्षण की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
निर्धारित समय पर अधिकारियों द्वारा सभी संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आई। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी के नाम पर केवल फायर एक्सटिंग्युशर रखे हुए पाए गए, जबकि कई संस्थानों में यह भी उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा कई जगहों पर फायर एग्जिट, इमरजेंसी निकासी मार्ग एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह से नदारद मिलीं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कोचिंग संचालकों, कर्मचारियों एवं प्रबंधन को बुलाकर फायर सेफ्टी नियमों की जानकारी दी और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सभी को तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, फायर एग्जिट बनाने एवं संपूर्ण फायर सेफ्टी सिस्टम को जल्द से जल्द अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय के भीतर फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कीजाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य छात्रों एवं स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को रोका जा सके।

कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करते अधिकारी

कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करते अधिकारी

कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करते अधिकारी