फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CMO's cancel, pay, ANM will act on

सीएमओ का कटेगा वेतन, एएनएम  पर होगी कार्रवाई

Thu, 25 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 25 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
CMO's cancel, pay, ANM will act on
शाहगंज क्षेत्र ओडहथा में आयोजित चौपाल लोगों की समस्याएं सुनते मंडलायुक्त रंजन कुमार।
विंध्याचल मंडल के कमिश्नर रंजन कुमार ने बुधवार को घोरावल ब्लॉक के लोहिया गांव ओड़हथा के मंडी समिति परिसर में समीक्षा बैठक की। इस दौरान कमिश्नर ने स्वास्थ्य महकमे से मौके पर मौजूद न होने पर सीएमओ का एक दिन का वेतन काटने  एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमगांव में तैनात एक एनम के खिलाफ  कार्रवाई का आदेश दिया। इसके अलावा विद्यालय में विद्युतीकरण न कराए जाने पर बिजली विभाग के एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, अनाज वितरण, सीसी रोड, गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों के लिए चलाए जा रहे स्वास्थ्य हौसला पोषण योजना व टीकाकरण संबंधी समीक्षा की। ग्रामीणों ने गांव में आए दिन जल रहे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। इस पर कमिश्नर ने लोहिया गांव ओड़हथा में विद्युत विभाग की ओर से धीमी गति से कराए जा रहे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने एक-एक ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना और समस्या समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डीएम सीबी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पांडेय, भोला सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed