फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CMO personnel in the inspection found missing

सीएमओ के निरीक्षण में नदारद मिले कर्मी

Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
CMO personnel in the inspection found missing
निरीक्षण के दौरान सीएमओ व एसीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए शुक्रवार को जिला मुख्य चिकित्साधिकारी ने महेवा ब्लाक के दो गांवों की पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कर्मचारी नदारद मिले। गंदगी भी फैली थी। इस पर सीएमओ ने सभी गैर हाजिर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। सीएमओ के मुताबिक आगे भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का प्रयास
विज्ञापन


किया जाएगा।  सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया दोपहर के वक्त एसीएमओ डॉ. बीएम खैर के साथ महेवा ब्लाक के गांव बाबई स्थित पीएचसी पहुंची। यहां उन्हें एमओआईसी बीएल गुप्ता तो उपस्थित मिले लेकिन यहां कार्यरत स्टाफ में फार्मेसिस्ट, वार्ड ब्वाय, आयुष चिकित्सक एवं ब्लॉक लेखा प्रबंधक अनुपस्थित मिले। इसके अलावा आपरेशन कक्ष में साफ-सफाई ठीक न
विज्ञापन


मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सीएमओ इसी ब्लाक के गांव चुर्खी स्थित पीएचसी पहुंचीं। यहां उन्हें सब कुछ ठीक मिला, लेकिन जब अस्पताल का निरीक्षण किया तो गंदगी देख भड़क गईं। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई और अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीएमओ का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्रों में गंदगी तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed