फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CM yogi called MLAs for dinner

सीएम योगी आज विधायकों संग करेंगे डिनर, बनाई जाएगी राज्यसभा चुनाव पर रणनीति

Wed, 21 Mar 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Mar 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
CM yogi called MLAs for dinner
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
भाजपा राज्यसभा चुनाव  को लेकर बुधवार को रात्रिभोज के साथ विधायकों से बातचीत कर आगे की रणनीति तय करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को बुधवार शाम को अपने आवास पर बुलाया है।
विज्ञापन


भोज में सहयोगी दलों के विधायक भी रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ राज्यसभा चुनाव के भाजपा उम्मीदवार भी रहेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय, महामंत्री बंसल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोट की प्रक्रिया समझाई जाएगी। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि वे कितने वोट दे सकते हैं और उन्हें बैलेट पेपर पर किस तरह वोट देना है। जहां तक वोटों के आवंटन की बात है तो यह काम बृहस्पतिवार को किया जाएगा। उसी दिन विधायकों को यह बताया जाएगा कि उन्हें अपना वोट किस प्रत्याशी को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए विधायकों को इस मतदान की जानकारी नहीं

CM yogi called MLAs for dinner
दरअसल, भाजपा और गठबंधन के 324 विधायकों में 200 से ज्यादा नए विधायक हैं। इन्हें इस तरह के चुनाव में तकनीकी वोटिंग की जानकारी नहीं है। भाजपा के रणनीतिकारों को आशंका है कि इसके चलते कहीं उनका कोई उम्मीदवार फंस न जाए। वजह यह है कि भाजपा ने नौ उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिन्हें जिताने के लिए उसे अपने के अलावा लगभग सात और विधायकों के वोट चाहिए। ऐसी स्थिति में अगर कहीं किसी विधायक का वोट खराब हो गया तो भाजपा की चुनौती बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed